महिला से मारपीट कर ई रिक्शा को जलाने तथा जान से मारने की धमक... - CG Sandesh

महिला से मारपीट कर ई रिक्शा को जलाने तथा जान से मारने की धमकी

महासमुंद के नयापारा में एक महिला द्वारा मारपीट, गाली गलौच करने तथा जीविका का साधन ई रिक्शा को जलाने तथा जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज कराया गया है. शबीना टांडी ने पुलिस को बतायी कि वह अटल निवास महासमुंद की रहने वाली है तथा ई-रिक्शा चलाने का काम करती है. 25 फरवरी के शाम करीब 7:30 बजे उसके घर के पास रहने वाली महिला मानसी सोनी के द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी दी.

पीड़ित महिला शबीना टांडी ने बताया है कि उसके जीविका का साधन ई रिक्शा को जलाने व तोड़ने का प्रयास किया जाता है, और उसके  साथ गंदी गंदी बाते कर लोगो को बुलाकर उसके साथ गलत करवाने की धमकी दी जाती है. महिला ने बताया कि वह अपने घर में अकेले रहती जिसके चलते उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है. मामले में पुलिस ने महिला आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें