बलपूर्वक कृषि भूमि की फसल को हार्वेस्टर से काटकर ले जाने पर मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम नांदगांव में बलपूर्वक कृषि भूमि की फसल को हार्वेस्टर से काटकर चोरी
कर अपने खलिहान में ले जाने का मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता उमेश जैन ने
बताया है कि कृषि ग्राम नांदगांव में हेमन्त बोथरा बार-बार उसके कृषि कार्य में
व्यवधान उत्पन्न करता था. तथा 03 दिसंबर 2019
को हेमन्त बोथरा, हरि पटेल, पेट्रोल पटेल, मन्नू पटेल और उसके साथियों के द्वारा अचानक बलपूर्वक उसके
कृषि भूमि की फसल को हार्वेस्टर से काटकर चोरी कर अपने खलिहान में ले जा रहे थे,
जिसे मना करने पर गाली गलौच कर जान से मार डालने की धमकी चमकी दिया. जिससे
शिकायतकर्ता के फसल की कीमत लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हो रहा है. शिकायतकर्ता
ने बताया है कि कब्जा दिलाते समय जो चिन्हांकित करने खम्भा लगाया था उसे भी वे लोग
उखाड़ दिया गया है. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34 एवं 447 आईपीसी पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया है.