टॉस प्रक्रिया से असन्तुष्ट पंच तहसीलदार को करेंगे आवेदन. - CG Sandesh

टॉस प्रक्रिया से असन्तुष्ट पंच तहसीलदार को करेंगे आवेदन.

पंचायत चुनाव खत्म हो गया, पर चुनाव संबंधित विवाद खत्म नही हो रहा है. ग्रामीणों में चुनाव को लेकर विवाद हो रहे है। गांव का माहौल अशांत हो रहे है । ऐसा ही मामला जनपद पंचायत कसडोल के ग्राम पंचायत छाता की जानकारी मिला है ।

ग्राम पंचायत छाता में उपसरपंच चुनाव 24 को सम्पन्न हुआ, चूंकि ग्राम छाता का आश्रित ग्राम निठोरा है, निठोरा से 7 पंच और छाता से 6 पंचों को उपसरपंच चुनना था।  सरपंच को मिलाकर कुल 14 मतदाता।

चुनाव हुआ दो प्रत्यासी डिग्रिलाल पटेल को 7 मत और सुकलाल निषाद को 7 मत । अब बराबर की स्थिति देखते हुए टॉस करना उचित समझा, पर निठोरा ग्राम के पंचो का कहना है कि न ही हमको बुलाया गया न ही हमारी उपस्थिति में टॉस हुए.

डिग्रिलाल पटेल के द्वारा और कुछ नेताओं की उपस्थिति में टॉस किया गया, और डिग्रिलाल पटेल को उपसरपंच घोषित कर दिया। जिससे समस्त पंच उपसरपंच चुनाव पुनः करवाने के लिए SDM, तहसीलदार को आवेदन देकर पुनः उपसरपंच चुनाव चाहते है।

उनका कहना है कि हमारे साथ छलावा हुआ है। इस मामले को हम पंच जनदर्शन बलौदाबाजार में दे चुके है। ग्रामीणों और पंचो का कहना है कि पूर्व सरपंच पति परमानंद नायक द्वारा अपने कार्यकाल में गबन के मामले को दबाने के लिए अपने जाति के डिग्रिलाल पटेल को उपसरपंच बनाने के लिए कूटरचित कारनामा किया है। सारे पंच ने कल गुरुवार को कसडोल तहसीलदार को आवेदन देने जाने की बात कही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें