विपरीत दिशा आ रही कार ने एक्टीवा को मारी ठोकर, मामला दर्ज  - CG Sandesh

विपरीत दिशा आ रही कार ने एक्टीवा को मारी ठोकर, मामला दर्ज

पटेवा थाना अंतर्गत सोनासिल्ली मोड के पास विपरीत दिशा आ रही कार ने एक्टीवा को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसे लेकर मामला दर्ज किया गया है. गंगू राम ध्रुव ने पुलिस को बताया कि उसका लडका उत्तम कुमार ध्रुव 23  फरवरी  को अपने चाचा सखाराम ध्रुव के साथ एक्टीवा मोटर सायकल सोल्ड में ग्राम लोहारडीह रिश्तेदार के घर गया था. जहां से वापस गोडपाली आते समय लगभग शाम 07:30 बजे के आसपास कलमी पेड सोनासिल्ली मोड के पास विपरित दिशा से आ रही कार क्रमाक CG  04 KQ  4842  का चालक अपनी कार को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्टीवा मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उत्तम ध्रुव तथा सखाराम ध्रुव के दोनो हाथ एवं चेहरे पर चोट लगा जिसे ईलाज कराने डायल 112 के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा लाया गया जहाँ से उन्हें रायपुर रिफर किया गया. मामले में पुलिस ने आरापी कार चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें