16 अप्रैल को होगा कवर्धा में थल सेना भर्ती  रैली - CG Sandesh

16 अप्रैल को होगा कवर्धा में थल सेना भर्ती रैली

बलौदाबाजार 27 फरवरी 2020/ सेना के द्वारा कवर्धा शहर में आगामी 16 अप्रैल को भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। थल सेना भर्ती में भाग लेने के लिए आॅनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। इस भर्ती रैली पर आॅनलाइन आवेदन 16 फरवरी से 31 मार्च तक किया जा सकता है। निर्धारित वेबसाइट पर प्रवेश पत्र का तारीख और रैली के विवरण के साथ प्रिट आउट लेना होगा। जिसे भर्ती के समय प्रस्तुत करना होगा। भर्ती हेतु वेबसाइट डब्ल्यु डब्ल्यु डब्ल्यु डॉट जाॅइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अपना पंजीयन करा सकतें है। पंजीयन के बाद संबधित ट्रेड के योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं।भर्ती के सम्बंध में विस्तृत जानकारी उपरोक्त वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन हेतु 10वी. उत्तीर्ण अंकसूची में दर्ज नाम,पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, मैट्रिक प्रमाण-पत्र नंबर जो बोर्ड द्वारा जारी किया गया हों। आवेदक का ई-मेल पता होना आवश्यक है, साथ ही मोबाईल नम्बर अनिवार्य है। सभी आवेदको को एक ओटीपी के माध्यम से अन्य सूचनायें अभ्यर्थी के मोबाईल नं.पर प्रेषित जायेगी। इस भर्ती में प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी का फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट होग इन सभी में फिट पाये जाने पर उनका लिखित परीक्षा होगी। इच्छुक आवेदक जिनकी उम्र 1अक्टूबर 2020 को 17 से 23 वर्ष पदानुसार आवेदन कर सकते है। आवेदक स्वयं या जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित होकर पंजीयन करा सकते है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें