भ्रष्टाचार करने कार्य समाप्ति पर लगाया जाता है सुचना बोर्ड !
बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र में किस तरह से करते है भ्रष्टाचार । यदि आपको जानकारी नहीं है तो हम बताते है कैसे भ्रष्टाचार कर कमाते है वनविभाग के अधिकारी।
किसी भी योजनाओं का आम आदमी को पता ही नहीं चलता, किसी भी प्रकार का काम वन विभाग के द्वारा कार्य समाप्ति पर सुचना बोर्ड लगाया जाता है, क्योकि सुचना बोर्ड लगाने से सारी जानकारी आम व्यक्ति तक जानकारी होने का डर रहता है. अभी वर्तमान में कई कार्य प्रगति पर है, पर कही भी कार्य संबंधित बोर्ड नहीं लगा है।
ग्राम गबौध के जंगल में वन विभाग के द्वारा तालाब निर्माण कार्य कराया गया है. जिसका ग्रामीणों को जानकारी नहीं है, और यदि जानकारी कोई ले तो विभाग में पदस्थ कर्मचारी सीधे एक ही बात कहते है हमें जानकारी नहीं है, जबकि पुरा काम के समय तक वन विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रहती है।
देखे तो तालाब कार्य मात्र 6 दिन में बन गया विश्वत सूत्रों से जानकारी मिली कि तालाब निर्माण कार्य के लिये 10 लाख रूपये खर्च किये गये। कोई भी व्यक्ति बता देगा कि तालाब बनाने में कितना खर्च हुआ होगा. विभागीय अधिकारी बंदरबांट करने के लिये इस तरह के कार्य करते है।