मनहुस क्यों कहते हो कहने पर पति ने आवेश में आकर की पत्नी से ... - CG Sandesh

मनहुस क्यों कहते हो कहने पर पति ने आवेश में आकर की पत्नी से मारपीट

तुमगांव के वार्ड नं 13 में मनहुस क्यों कहते हो कहने पर पति ने आवेश में आकर पत्नी से गाली गलौच, मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित महिला भारती साहू ने पुलिस को बतायी कि 27 फरवरी को रात्रि लगभग 08.30 बजे उसका पति खेमराज साहू शराब पीकर उसके साथ साथ झगडा विवाद कर गाली गलौज करने लगा, तथा मुझे मनहुस कहा. जिस पर महिला ने मुझे मनहुस क्यों बोलते हो कहा तो उसके पति खेमराज साहू ने गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा सिर के बाल को पकडकर दीवाल में ठेस दिया. जिससे महिला के सिर में चोट लगकर खून निकला तथा उसे जान से मारने की धमकी दी. इस घटना की जानकारी महिला ने फोन से डायल 112 को दिया जिसके माध्यम से उसे ईलाज हेतू शासकीय अस्पताल तुमगांव में लाया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें