केसीसी बनाने गांवों में शिविरों का आयोजन - CG Sandesh

केसीसी बनाने गांवों में शिविरों का आयोजन

बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2020/ कृषि मंत्रालय भारत शासन नई दिल्ली एवं कृषि विभाग, नवा रायपुर के निर्देश के परिपालन में तथा जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में 27 फरवरी से 5 मार्च तक शिविरों का शुभारंभ हो चुका है। इसके अंतर्गत जिले के सभी छह विकासखण्डों के 200 ग्राम पंचायत भवनों में शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।

शिविर में किसान सम्मान निधि से भी वंचित किसानों को भी योजना में शामिल करने की कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से वे किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हुई है, किन्तु उनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है। उनसे आवेदन लेकर शत-प्रतिशत किसानों का क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान जारी है। इसमें कृषि विभाग, बैंक,पटवारी, पंचायत सचिव सभी संयुक्त रूप से किसान क्रेडिट कार्ड बनाने हेतु सर्वे कर कार्रवाई की जा रही है।

जिन किसानों का कार्ड निष्क्रिय हो चुका है, उनको भी पुनर्जीवित किया जायेगा। किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर पहुंच कर ऋण पुस्तिका की छायाप्रति, आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति और मोबाईल नम्बर के साथ उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें