कौशल प्रशिक्षण के लिए 89 हितग्राहियों का चयन - CG Sandesh

कौशल प्रशिक्षण के लिए 89 हितग्राहियों का चयन

बलौदाबाजार, 28 फरवरी 2020/ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए 89 हितग्राहियों का चयन किया गया है। हितग्राहियों का चयन बलौदाबाजार विकासखण्ड के 8 प्रमुख गांवों में शिविर आयोजित कर काउंसिलिंग के बाद किया गया है। चयनित हितग्राहियों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन भी लिया गया है। उन्हें सकरी स्थित लाईवलीहुड काॅलेज में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। कौशल विकास योजना के सहायक संचालक श्री अनिल प्रधान ने बताया कि चयनित 89 हितग्राहियों में से 41 इलेक्ट्रानिक्स, 25 इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर तथा 14 आटोमोटिव्ह ट्रेड से हैं। डिप्टी कलेक्टर श्री मिथलेश डोण्डे एवं मोटिवेशनल स्पीकर श्री एस.एम.पाध्ये ने भी पनगांव में आयोजित शिविर में हिस्सा लेकर युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने स्वरोजगार के लिए उपयोगी व्यवसायों की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें