पदमपुर रोड़ में ट्रक खड़ा करने वाले चालक पर हुई कार्यवाही.  - CG Sandesh

पदमपुर रोड़ में ट्रक खड़ा करने वाले चालक पर हुई कार्यवाही.

पदमपुर रोड़ में ट्रक को आम रोड़ पर खड़ा कर लोगो के आवागमन में असुविधा बाधा उत्पन्न करने वाले ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर ट्रक को जप्ती किया गया है. पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक पदमपुर रोड में एक हार्डवेयर के दुकान के पास आम रोड़ पर ट्रक क्रमांक CG 04 JC 9552 दस चक्का को खड़ा कर दिया था, जिससे आने जाने वाले लोंगों को आवागमन में असुविधा बाधा उत्पन्न हो रही थी.  

जिसपर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर वहां चालक अमृतलाल यादव पिता जसराम यादव उम्र 46 साल रूपापाली भंवरपुर थाना बसना पर कार्यवाही करते हुए ट्रक के संपूर्ण कागजात को जप्त कर अपने कब्जे में कर लिया है. मामले में अपराध धारा 283 भादवि0 का पंजीबद्ध किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें