शराबी को गाली गलौच करने से मना करने पर की महिला के साथ मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम बिरकोनी में शराबी
को गाली गलौच करने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की
धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. झझयारिन घृतलहरे ने पुलिस को बतायी कि 28 फरवरी को दोपहर लगभग 02.00 बजे वह अपने घर
पर थी तभी मुहल्ला का लक्ष्मीनारायण सतनामी उसके घर के सामने शराब पीकर गंदी गंदी
गाली बक रहा था. जो आम लोगों को सुनने में अत्यधिक बुरा लग रहा था. जिसे महिला
द्वारा रोका गया तो, लक्ष्मीनारायण ने मुझे तुम कौन होती हो मना करने वाली कहकर
अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी से मारपीट किया. जिससे उसे
चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 323, 506 एवं 294 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें