सांकरा पुलिस ने जप्त की 43 लीटर महुआ शराब, उड़ीसा राज्य से पै... - CG Sandesh

सांकरा पुलिस ने जप्त की 43 लीटर महुआ शराब, उड़ीसा राज्य से पैदल जोंक नदी को क्रास करते आ रहे थे आरोपी.

सांकरा पुलिस ने जोंक नदी के पास उड़ीसा छ.ग. सीमा पर 21  व 22 लीटर महुआ शराब जप्त कर अलग-अलग मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 28 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि सोमनाथ निराला निवासी खट्टी का गांव में बिक्री वास्ते साराबोंग उड़ीसा राज्य से पाऊच वाला शराब ला रहा है. जिसपर पुलिस स्टाफ नटई पुल उड़ीसा छ.ग. सीमा पर जाकर घेराबंदी कर एक ब्यक्ति को सफेद बोरी कंधा में लादे हुए जोंक नदी को पैदल क्रास करते हुए खट्टी तरफ आने पर रोककर पूछताछ किया गया. जहाँ आरोपी ने अपना नाम सोमनाथ निराला पिता मनराखन निराला उम्र 18 साल 4 माह निवासी खट्टी का रहने वाला बताया. पुलिस ने  आरोपी के कब्जे से सफेद बोरी के अंदर 105 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब कुल 21 लीटर कीमती 7350 रूपये पाया गया.

तथा दिनांक 27 फरवरी को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि बलीराम चेलक निवासी खट्टी का साराबोंग उड़ीसा तरफ से पाऊच वाला महुआ शराब एक पीले प्लास्टिक बोरी में खरीदी कर बिक्री वास्ते खट्टी हल्दी मार्ग से ला रहा है. पुलिस मुखबीर की सूचना पर खट्टी व हल्दी उड़ीसा के जोंक नदी सीमा में जाकर घेराबंदी कार्यवाही किया. कार्यवाही के दौरान हल्दी उड़ीसा से जोंक नदी को पार करते हुए एक ब्यक्ति अपने कंधा में एक पीले रंग के प्लास्टिक बोरी में समान लादे हुए खट्टी छत्तीसगढ़ सीमा में प्रवेश किया जिसे संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम बलीराम पिता ब्रिजलाल चेलक उम्र 25 साल साकिन खट्टी का रहने वाला बताया. जिसके पास से प्लास्टिक बोरी के अंदर 110 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ कुल 22 लीटर कीमती 7700 रू. पाया गया. जिसे जप्त कर दोनों आरोपीयों का कृत्य धारा 34(2)  आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें