उचित मूल्य की दुकान से 10 बोरी शक्कर की चोरी - CG Sandesh

उचित मूल्य की दुकान से 10 बोरी शक्कर की चोरी

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम सिंघी में उचित मूल्य की दुकान से 10 बोरी शक्कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लेने का मामला दर्ज किया गया है. राकेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नायकबांधा पं0 क्र0 1046 मे विक्रेता के पद पर कार्यरत है. जो 27 फरवरी  के शाम 05:00 बजे शा0 उचित मूल्य की दुकान को बंद कर घर चला गया और सुबह दिनांक 28 फरवरी  को 10:00 बजे आकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो 10  बोरी शक्कर कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले जाया गया था. शक्कर की कीमत 8500/- रूपये है बताई गई है. मामले मे पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध धारा 380 एवं 457 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें