ग्रुप का पैसा पटाकर आ रहा हूं कहकर दूसरी लड़की के साथ भागा पत... - CG Sandesh

ग्रुप का पैसा पटाकर आ रहा हूं कहकर दूसरी लड़की के साथ भागा पति

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सहजपानी में दहेज में 50,000 रूपये मांग करने तथा शारिरिक व मांनसिक रूप से प्रताड़ित कर दुसरी लडकी को भगाकर लाने की शिकायत की गई है. ग्राम जामदलखा निवासी सुलोचना मोंगरी ने पुलिस को बतायी कि अप्रैल 2017 में उसका विवाह अभियुक्त सुनीत मोगरी के साथ सम्पन्न हुआ. जिसके बाद वह विवाह उपरांत दाम्पत्य जीवन निर्वहन करने अपने ससुराल सहजपानी गई. जहाँ छः माह तक वह ठीक थी. जिसके छः माह बाद उसके पति पांच हजार रूपये मांगे, उसके तीन माह बाद पुनः दस हजार रूपये मांगे. दस हजार देने के चार माह बाद छः हजार रूपये मांगे. गरीब होने के बावजूद लड़की के घरवालों ने  उक्त समस्त मांग पुरी की. यही नही इसके पुनः दो माह बाद दस हजार रूपये का मोबाईल मांगा उसे भी उसकी दिलाया गया.  और उसके बाद भी महिला से पच्चास हजार रूपये लाने के लिये हमेशा मारपीट किया जाता रहा.

महिला ने बताया कि शादी के लगभग 13 माह बाद जब वह गर्भवती हुई तब उसका पति शराब का सेवन कर आया और पच्चास हजार रूपये के लिये उससे मारपीट किया और पेट में लात घुसा से मारा जिससे उसका गर्भपात हो गया और ईलाज छुईपाली में हुआ.

महिला ने बताया कि उसका पति अब से लगभग चार माह पूर्व उसे बरगढ खाने कमाने ले गया और बरगढ के पास नवागढ के ईंट भठ्ठा के मालिका का गाडी चलाता था. इसी बीच आज से लगभग दो माह पूर्व जब महिला भठ्ठा के लिये निकली तब उसके ने पति बोला ग्रुप का पैसा पटाकर आ रहा हूं. पर शाम तक नहीं आया. फिर महिला शाम को फोन की तो चार-छः दिन तक आ जा रहा हूं कल आ रहा हूं कहता रहा.

इसके बाद महिला को जानकारी हुई कि वह किसी लडकी को लेकर भाग गया है और उससे विवाह कर ग्राम सहजपानी में रह रहा है. मामले में  पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 498 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें