ट्रेक्टर चालक के लापरवाही से मोटर सायकल चालक की मौत
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम परसुली में ट्रेक्टर चालक के
लापरवाही से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज कर लिया गया है. विशेसर
सेन ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को परसूली से बाजार कर सेनभाठा घर वापस जा रहा
था तभी उसके सामने से गांव के गजानंद साहू के ट्रेक्टर जान डियर का ड्रायवर सोनू
पाण्डे निवासी परसूली, जो ट्रेक्टर को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने
सेनभाठा की ओर से आ रहे मोटर सायकल क्रमांक CG 06 C
3877 के चालक फलेश निवासी सेनभाठा के मोटर
सायकल को कट मारकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे फलेश मोटर सायकल सहित
पक्की सड़क पर गिर गया. एक्सीडेंट से फलेश के पीछे सिर व बांये कंधा में काफी गंभीर
चोंट आने व खून बहने से उसकी वहीं मृत्यु हो गई. घटना के बाद ड्रायवर वहां से भाग
गया. मामले में पुलिस ने ट्रेक्टर ड्रायवर के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.