सेवा से स्वच्छता अभियान की शुरुआत - CG Sandesh

सेवा से स्वच्छता अभियान की शुरुआत

बलौदाबाजार 1 मार्च 2020/ जिला कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश में प्रत्येक ग्राम पंचायतो में सेवा से स्वच्छता अभियान की शुरुआत किया गया। यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को सुबह 2 घन्टा सेवा एवं श्रमदान के माध्यम से गाँवो में चलाया जायेगा। इसके तहत आज जिला के विभिन्न ग्राम पंचायतों कोसमंदी,गातापार,अमेरा,बिनोरी में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। इन स्वच्छता कार्यक्रम में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों ने बड़ी सँख्या में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ हरिशंकर चौहान के द्वारा स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

इसके साथ ही बड़ी सँख्या में गाँवो की महिला स्व सहायता समूहो ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सेवा से स्वच्छता के अंतर्गत आज सभी घरों के शौचालय का उपयोग, क्षतिग्रस्त शौचालय निर्माण,जल संरक्षण, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना,महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से आम लोगों को स्वच्छता ले लिए प्रेरित करना हैं।  सप्ताह में 2 घंटा सफाई करना अपने अपने घर में किचन गार्डन, सोख्ता गड्ढे का निर्माण करने के लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से आज यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।

इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिये हर रविवार एक अधिकारी जिला पंचायत से ग्राम पंचायतों में जाएंगे। इसके साथ ही आने वाले समय में जिला के सभी 6 सौ 11 पंचायतों में यह कार्यक्रम करने का लक्ष्य रखा गया है। आज कार्यक्रम दौरान जिला स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी मुरली कांत यदु, रजनीकांत बंजारे एनआरएलएम से ज्योति पटेल एवं प्रतिभा भी उपस्थित रहीं।


अन्य सम्बंधित खबरें