बेकाबू होकर पलटी जुड़वां भाई शिवराम और शिवनाथ की बाइक. - CG Sandesh

बेकाबू होकर पलटी जुड़वां भाई शिवराम और शिवनाथ की बाइक.

कसडोल  थाना अंतर्गत ग्राम खैंदा निवासी दो सिर वाले जुड़वां भाई शिवराम और शिवनाथ दुर्घटना में घायल हो गए. जानकारी के अनुसार हादसा गिरौदपुरी मेला से लौटने के दौरान छरछेद के पास हुआ जिसमे बाइक बेकाबू होकर पलट गई. जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया.

जानकारी के अनुसार कल गिरौदपुरी से गुरुदर्शन कर खैंद्रा निवासी दो सिर वाले जुड़वां भाई शिवराम और शिवनाथ बाइक से वापस लौट रहे थे. तभी ग्राम छरछेद के पास बेकाबू होकर पलट उनकी बाइक पलट गई.

उनके साथ बाइक पर सवार चचेरे भाई जय किशन ने बताया कि शिवराम गाड़ी तेज गति से चला रहा था,  जिसे धीरे चलाने एवं गाड़ी नहीं चलाने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं माना और तेज गति में गाड़ी ने कट मारी तो अचानक पलट गई. दुर्घटना में शिवराम एवं उसके चचेरे भाई जयकिशन को चोट आई,  जबकि उसके जुड़वां भाई शिवनाथ को कोई चोट नहीं आई है. करीब डेढ़ महीने पहले ही उनके आने-जाने के लिए परिजनों ने उन्हें बाइक खरीदकर दी है. ये दोनों जुड़वां भाई बेहद जिद्दी बताये जाते है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें