लापता छात्रा मिली झांसी में,आखिर क्या है गायब हुई छात्रा का ... - CG Sandesh

लापता छात्रा मिली झांसी में,आखिर क्या है गायब हुई छात्रा का सच,कैसे पहुँची झांसी

गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की टॉपर छात्रा रामेश्वरी राव के अचानक गायब होने की सूचना से चारो तरफ सनसनी फैल गई थी,लोगों के मन अलग अलग सवाल उठ रहे थे। वही रहस्यमयी ढंग से गायब हुई युवती के परिजन पुलिस प्रशासन सहित नेता मंत्रियों से मदद की गुहार लगा रहे थे। जिसके बाद इस मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिले के एसपी से चर्चा करगायब छात्रा की जल्द तलास करने की बात कही थी।गौरतलब है कि गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को है, जिसमे राष्ट्रपति मुख्य अतिथि हैं।

इसी कार्यक्रम के लिए शनिवार को गुरु घासीदास विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया जिसमें लॉ की भूतपूर्व छात्रा रामेश्वरी राव मराठा ने हिस्सा लिया था। कार्यक्रम रिहर्सल के बाद शाम 4 बजे रामेश्वरी ने परिजनों को अपने घर वापस लौटने की सूचना देते हुए बताया, कि वह अभी नेहरू चौक में ही और जल्द ही घर पहुंच जाएगी, लेकिन वह घर नही पहुंची, तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जहा एक तरफ पूरे प्रदेश में छात्रा के अचानक गयाब होने की सूचना ने खलबली मचा दी थी इस बीच राहत भरी खबर आई है ,जब लापता छात्रा ने अपने परिजनों से बात की।

बताया जा रहा है कि छात्रा ट्रेन में है, उसने जल्द ही बिलासपुर लौटने की बात कही थी,तो वही बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने लापता युवती में झांसी में मिलने की पुष्टि की है,जिसे लेने टीम रवाना की जा रही है,युवती के पहुँचने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

मराठा के सकुशल झांसी में की मदद से उसे ट्रैन से उतार लिया गया है,उक्त बात की पुष्टि बिलासपुर पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने की है,छात्रा के मिलने की खबर से परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें