खुड़मुड़ी में 15 लीटर महुआ शराब जप्त.
बागबाहरा पुलिस ने ग्राम खुड़मुड़ी में 15 लीटर
महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 1 मार्च को मुखबीर की
सुचना पर ग्राम खुडमुडी नदी घाट जोंक नदी में एक व्यक्ति को अवैध रूप से उडिसा
निर्मित महुआ शराब जेब्रा छाप एवं हिरण छाप पाऊच बिक्री करते घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस ने आरोपी का नाम तुलस राम पांडे पिता धनीराम पांडे उम्र 35 वर्ष बखरमाल थाना
बेलटुकरी जिला नुआपाडा (उडिसा) का बताया है. जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के
प्लास्टिक थैला में 29 पाऊच जेब्रा एवं 50 पाऊच हिरण छाप देशी महुआ शराब कुल 15.8
लीटर कीमती 3160 रूपये एक मोटर सायकल
पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 20,000 रूपये नगदी रकम बिक्री का 11,000 रूपये को जप्त
कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
अन्य सम्बंधित खबरें