बंसुलाडीपा में अटल आवास के पास मोटर सायकल चोरी  - CG Sandesh

बंसुलाडीपा में अटल आवास के पास मोटर सायकल चोरी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बंसुलाडीपा में अटल आवास के पास मोटर सायकल चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है. मधुसुदन साव ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को सुबह करीब 08.30 बजे वह अपनी मोटर सायकल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 06 K 3325 में अपने खेत तरफ अटल आवास बंसुलाडीपा गया था. और अपनी मोटर सायकल को अटल आवास के पास खड़ी करके चाबी अपने पास रखकर खेत की ओर घुमने गया था. और करीब 20-25 मिनट बाद जब वह खेत तरफ से अपनी मोटर सायकल के पास आया तो तब देखा कि उसकी मोटर सायकल वहां पर नही था. जिसे मोहल्ले वालो से पुछने पर बताया गया कि ग्राम सिरको निवासी गजेन्द्र सिदार वही आसपास घुम रहा था और मोटर सायकल को लेकर भगा है. जिसपर पुलिस ने अपराध धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें