रोड़ में वहान खड़ी कर आपस में भिड़े बस व पिकअप वाहन के चालक, मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम घोड़ारी में बस व पिकअप वाहन को रोड़ में खड़ी कर उसके चालक व हैल्पर आपस में मारपीट कर, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगे जिसके बाद मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज दिया गया है.
डिगेश्वर कोशले ने पुलिस को बताया कि 1 मार्च को वह अपने वाहन CG 04 MX 3170 पीकअप मे सामान खाली करके अपने वाहन से हेल्पर यशवंत कोसले के साथ वापस अपने घर अकोली आ रहा था, कि रास्ते में बस क्रमांक CG 04 E 2884 का चालक राकेश देवांगन द्वारा उसके पीकप के ड्रायवर साईड का आईन को तोड़ दिया. जिसपर उसने गाड़ी देख के चला बोलने पर बस चालक राकेश देवांगन अपने बस को रोड में खड़ाकर नीचे उतरकर पीकप चालक से गाली गलौच करने लगा, जिसे मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने बस में रखे जेक राड निकालकर पीकप चालक के सिर के बांए तरफ मारपीट किया, और बीच बचाव करने आये हेल्पर यशवंत कोसले के साथ भी मारपीट किया है. जिससे उन्हें चोट आई. मामले में पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
जबकि ईश्वर देवांगन ने पुलिस को बताया कि 01 मार्च को फोन से सूचना आया की आपका भांजा राकेश जिला अस्पताल महासमुंद भर्ती है, जिसपर वह जिला अस्पताल महासमुंद आकर देखा और घटना के संबंध में पूछताछ किया तो राकेश ने बताया कि वह अपने बस क्रमांक CG 04 E 2884 को महासमुंद बस स्टैंण्ड से रायपुर सवारी लेकर जा रहा था, कि बेलसोंडा रेल्वे फाटक के पास पीकअप वाहन क्रमांक CG 04 MX 3170 के चालक के ड्रायवर डिगेश्वर कोसले एवं यश्वंत कोसले द्वारा साईड का कांच को तोड़ा है कहकर बस को ओव्हरटेक करके घोड़ारी ओव्हरब्रीज के ऊपर NH 53 रोड में बस को रूकवाया और आगे जाने नही दिया.
इसके बाद डिगेश कोसले ने मेरे गाडी को ठोकर मारे हो कहकर अपने भाई यशवंत कोसले के साथ गंदी गंदी गाली गलौज कर अपने गाड़ी में रखे जेकराड से मारपीट किया. और जान से मारने की धमकी दी. मारपीट करने से राकेश को चोट आई. मामले में पुलिस ने पीकअप वाहन के चालक व हैल्पर के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34, 341 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.