नींद में बैठे व्यक्ति कि ट्रेक्टर से गिरने पर मौत, चालक पर म... - CG Sandesh

नींद में बैठे व्यक्ति कि ट्रेक्टर से गिरने पर मौत, चालक पर मामला दर्ज

सरायपाली  थाना अंतर्गत ग्राम बालसी में ट्रेक्टर को तेज चलाने पर नींद में बैठा व्यक्ति का ट्रेक्टर में गिरने से मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. सुलोचना मटारी ने पुलिस को बताया कि 01 मार्च  को वह शादी में ग्राम पलसापाली गई थी, जहाँ से शादी घर से निपट कर ट्रेक्टर क्रमांक CG 22 AB 6643  में उसके भतीजा चन्द्रशेखर मटारी,  किरण धुबल व चन्द्रमणी भोई के साथ ट्रेक्टर मुण्डी में बैठकर ग्राम बैतारी वापस आ रहे कि, उक्त ट्रेक्टर के मुण्डी पर बैठा चन्द्रेशेखर मटारी जो शायद नींद में था वह ट्रेक्टर ड्रायवर विकास भोई के तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाने से नीचे गिर गया. जिससे चन्द्रशेखर मटारी के पेट,  सिर में चोट आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गया. मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A )आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें