उपसरपंच के साथ नाच रहे थे कहकर गाली गलौच व जान से मारने की ध... - CG Sandesh

उपसरपंच के साथ नाच रहे थे कहकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में उपसरपंच के साथ नाच रहे थे कहकर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है. पुरानिक राम साहू ने पुलिस को बताया कि वह झलप हाई स्कूल में चपरासी के पद पर पदस्थ है, तथा साहू समाज का अध्यक्ष भी है.     28 फरवरी 2020 को रात्रि 08:30 बजे कर्मा जयंती के संबंध में कर्मा भवन में मिटिंग था जहां साहू समाज के अन्य लोग भी उपस्थित थे.

लेकिन वहन कर्मा जयंती के संबंध में चर्चा न कर कुंवर सिंह साहू तथा हेमलाल साहू द्वारा उपसरपंच चुनाव को लेकर शिकायतकर्ता से बोले तुम तो सागर साहू जो उपसरपंच में जीता है उसका माला पहनकर गुलाल लगाकर नाच रहे थे.  इस संबंध में उसके द्वारा मै नही जानता बोलने से गाली गलौज करने लगे, और कुंवर सिंह साहू तथा हेमलाल साहू के द्वारा दरवाजा बंद करके उसे पकडकर जबरन बैठा दिये तथा जाने नही दिये, जिससे उसने डर कर माफी मांगा.लेकिन 1 मार्च की फिर उसी बात को लेकर दोनों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिये. जिसपर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294, 34, 341 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें