24 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त
बसना पुलिस ने तनवी डेली निड्स में संचालक के पास से 24 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 01 मार्च को मुखबीर से सूचना मिला कि तनवी डेली निड्स का संचालक पंकज अग्रवाल नामक व्यक्ति अपने एन एच 53 रोड बसना किनारे स्थित अपने दुकान मे अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री वास्ते रखा है.
मुखबीर की सुचना पर पुलिस बताये गए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जहाँ तनवी डेली निड्स दुकान में एक व्यकित बैठा मिला जिसे नाम पता पूछने पर वह अपना नाम पंकज अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 24 साल वार्ड नंबर 09 बसना का रहने वाला बताया जिसके पास से 16 पाव रायल स्टेज प्रीमियर व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 2560/- रू एवं 08 पाव ब्लेण्डर प्राईड क्लासिक प्रीमियम व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमती 1880/- रू कुल कीमती 4440/- रूपय का रखा मिला जिसे जप्त कर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.