बलौदाबाजार : आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला के लिए ऑनल... - CG Sandesh

बलौदाबाजार : आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रथम चरण का आवेदन 22 मार्च तक, 286 स्कूलों में लगभग 4 हजार सीटें आरक्षित

बलौदाबाजार, 2 मार्च 2020/ शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अंतर्गत शिक्षा सत्र 2020-21 में दाखिले के लिए आवेदन लेने का काम शुरू हो चुका है। निजी स्कूलों की शुरूआती कक्षाओं में स्वीकृत कुल सीट का 25 प्रतिशत दाखिला आरटीई के अंतर्गत लिया जाता है। ये आवेदन आॅनलाईन तरीके से चार चरणों में लिये जाएंगे। प्रथम चरण का आवेदन इस महीने की 22 तारीख तक स्वीकार किये जाएंगे। शिक्षा का अधिकार अधिनियम की पोर्टल लिंक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाॅट एजुपोर्टल डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन स्लैश आरटीई में जाकर आवेदन किये जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री आ.के.वर्मा ने बताया कि जिले की 286 निजी स्कूलों में आरटीई के अंतर्गत प्रवेश दिये जाएंगे। इन स्कूलों में लगभग 4 हजार सीटें आरक्षित रखे गये हैं। आरटीई के अंतर्गत निजी स्कूलों में बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के आवेदन 1 अप्रैल से 14 अप्रैल तक, तीसरे चरण के लिए आवेदन 23 अप्रैल से 6 मई तक तथा चैथे चरण का आवेदन 16 मई से 30 मई तक स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन भरने में सहयोग के लिए जिले की सभी बीईओ कार्यालय, सहायक नोडल अधिकारी कार्यालय, अशासकीय विद्यालय अथवा च्वाईस सेन्टर में व्यवस्था की गई है। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी हेल्प लाईन नम्बर 011-39589101 पर मिस्ड काॅल करके लिया जा सकता है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें