रोज़गार कार्यालय में 4 मार्च को प्लेसमेन्ट केम्प, निजी कम्पनि... - CG Sandesh

रोज़गार कार्यालय में 4 मार्च को प्लेसमेन्ट केम्प, निजी कम्पनियों में 74 पदों पर होगी भर्ती

बलौदाबाजार, 2 मार्च 2020/ जिला रोज़गार कार्यालय में 4 मार्च को प्लेसमेन्ट केम्प सह रोज़गार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में तीन निजी क्षेत्र की कम्पनियों में 74 विभिन्न पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इनमें ओमदराज़ मरचेंडीज़ रायपुर, एग्रो प्रा लिमिटेड , नई दिल्ली और किरण एग्रीकल्चर बलौदाबाजार शामिल हैं। जिला रोज़गार अधिकारी मनोरमा भगत ने बताया कि ओमदराज़ कम्पनी में फील्ड अफसर के 2 पद, सुरक्षा गार्ड के 20 पद और फील्ड एग्जीक्यूटिव के 5 पद शामिल हैं। योग्यता 8 वीं से स्नातक, उम्र 18 से 40 साल और वेतन साढ़े 7 हज़ार से 15 हज़ार तक दिया जायेगा। एग्रो प्रा लिमिटेड कम्पनी जिला प्रबन्धक के 10 पद, ब्लॉक प्रबन्धक के 10 पद और ग्राम कोऑर्डिनेटर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्यता 10 विन से स्नातकोत्तर और बीएससी कृषि, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 12 हज़ार से 25 हज़ार महीना दिया जायेगा। किरण एग्रीकल्चर बलौदाबाजार में सेल्समैन के 4 पद, लेखापाल के 2 पद और ऑफिस बॉय के 1 पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। योग्यता 8 वीं से स्नातक, उम्र 18 से 35 और वेतन 6 से 10 हज़ार रुपये तक दिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें