मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने पर मामला दर्ज.  - CG Sandesh

मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारने पर मामला दर्ज.

बसना थाना अंतर्गत  ग्राम भालुपतेरा में पीछे से मोटर सायकल के ठोकर मारने से मोटर सायकल चालक गंभीर हो गया. जिसपर मामला दर्ज कर लिया गया है. मोहन लाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 31 जनवरी को वह अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GG 3453 में ग्राम चनाट से बसना सामान खरीदी करने आ रहा था, कि ग्राम भालुपतेरा के पास पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 6062 प्लेटीना का चालक अपने मोटर सायकल को तेज रफतार लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसका मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसे गंभीर चोंटे आई. जिसके बाद उसे 112 वाहन से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बसना लाया गया था, जिसे डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार बाद रायपुर रिफर किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें