ताला को तोड़कर दुकान के अंदर से 88 हजार के सामन की चोरी
महासमुंद मेन रोड बेलसोण्डा में दुकान में लगा
ताला को तोड़कर दुकान के अंदर 04 नग ट्रक का टायर एवं 02 नग एक्साईड कम्पनी का
बैटरी, कुल 88,000 रूपये के सामन चोरी होने का मामला सामने आया है. ओमप्रकाश धुरधर
ने पुलिस को बताया कि उसका मेन रोड बेलसोण्डा में व्यवसायिक परिसर में महिन्द्र
ट्रक एवं बस सर्विस सेंटर का दुकान है. जहाँ वह 21 फरवरी को दुकान का शटर गिराकर
दुकान में ताला लगा दिया और अपने घर चला गया., दुसरे दिन 10 बजे जब वह दुकान को
जाकर देखा तो दुकान में लगा ताला नही था, कोई तोड़कर दुकान के अंदर रखे उक्त 04 नग ट्रक
का टायर एवं उक्त 02 नग एक्साईड कम्पनी का बैटरी कुल कीमत 88,000 रूपये का नही था.
जिसे कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान का ताला को तोड़कर चोरी कर लिया गया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध अपराध
धारा 380 एवं 457 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.