दुलारपाली मोड़ के पास शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए ... - CG Sandesh

दुलारपाली मोड़ के पास शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए पकड़ा गया आरोपी.

सरायपाली पुलिस ने 2 मार्च  को मुखबीर की सूचना पर ग्राम दुलारपाली मोड़ के पास रोड किनारे एक झोपडीनुमा होटल में एक व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले व्यक्तियों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते हुए घेराबंदी कर पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि दबीश देने पर रोड किनारे झोपडीनुमा होटल में शराब पीते बैठे ग्राहक लोग पुलिस को देखकर भाग गये, जोगीडीपा निवासी ललित सिदार पिता नरोत्तम सिदार उम्र 25 साल द्वारा अपने होटल में अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिये ग्राहको को शराब पिलाने की सुविधा प्रदान करते मिला. जिसके कब्जे से 02 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 100 रू0 एवं 02 नग प्लास्टिक डिस्पोजल ग्लास को बरामद कर आरोपी का कृत्य धारा 36(च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें