बुन्देली में 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

बुन्देली में 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

तेन्दुकोना पुलिस ने ग्राम भुरकोनी बुन्देली में 12 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 2 मार्च को मुखबीर की सुचना पर ग्राम भुरकोनी बुन्देली जाने वाली रोड पर एक व्यक्ति को अवैध शराब करने बिक्री करने वास्ते पैदल ले जाते पकड़ा गया. जिसके पास से  सफेद रंग के साफी में बंधा 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 720 रुपये जप्त कर आरोपी राम कुमार धृतलहरे पिता तिजऊ धृतलहरे ग्राम बढाईपाली थाना तेन्दुकोना पर 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें