घर-घर दस्तक दे बनायें किसानों के क्रेडिट कार्ड   - CG Sandesh

घर-घर दस्तक दे बनायें किसानों के क्रेडिट कार्ड

बलौदाबाजार, 3मार्च 2020/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने क्रेडिट कार्ड सुविधा से वंचित जिले के सभी लगभग 36 हजार किसानों के केसीसी कार्ड बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस मामले में अब तक की प्रगति पर नाखुशी जाहिर की है। जिले में पिछले लगभग दस दिनों में महज 2 हजार 500 किसानों के ही आवेदन भराये गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि किसान शिविर में नहीं आ पा रहे हैं, तो अधिकारी सर्वे सूची के अनुसार उनके घर तक दस्तक दें और केसीसी की सुविधा की जानकारी देते हुए कार्ड बनाने के लिए सहमत करायें। कलेक्टर श्री गोयल आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर इस आशय के सख्त निर्देश दिये हैं। 

कलेक्टर ने आज बैठक में किसानों एवं ग्रामीणों से जुड़े योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 अब समापन की ओर है। तमाम योजनाओं के लक्ष्य पन्द्रह दिनों में पूर्ण होने चाहिये। कोई भी योजना में आवंटित राशि लैप्स नहीं होने चाहिये। उन्होंने अंत्यावसायी वित्त एवं विकास समिति द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति युवाओं को स्वरोजगार के लिये ऋण प्रकरण नहीं बनाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अंत्यावसायी समिति को रोजगार कार्यालय से तालमेल बनाकर ज्यादा से ज्यादा प्रकरण बनाने के निर्देश दिये। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 16 से 25 मार्च तक संचालित होने वाले वजन त्योहार की तैयारी की भी जानकारी ली। अपर कलेक्टर श्री जोगेन्द्र नायक एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री आशुतोष पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें