मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है , उसे पूरा करने हर सम्भव प्रय... - CG Sandesh

मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है , उसे पूरा करने हर सम्भव प्रयास करूंगा

कसडोल । आपने जिन उम्मीदों के साथ मुझे जनपद सदस्य बनाया है , उन सभी उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने हर सम्भव प्रयास करूंगा । आपने मुझे जो स्नेह एवं प्यार दिया है उसके लिए मैं आप सभी का आजीवन ऋणी रहूँगा ।

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद चुन क्षेत्र से जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य बनने वाले लोग जहाँ एक तरह से आम मतदाताओं को शायद अब भूल गए हैं क्योंकि चुनाव के बीच में जो लोग मतदाताओं का बार बार चक्कर लगाते रहे थे वे चुनाव जीतने के बाद उन लोगों के प्रति आभार जताने भी नहीं गए लेकिन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामचरण यादव चुनावी व्यस्तताओं के बाद अपने सम - र्थकों बाजे गाजे के साथ अपने जनपद क्षेत्र के गांवों में बकायदा आभार रैली लेकर घर घर जाकर आम मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं ।जनपद उपाध्यक्ष के आभार रैली का ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा फूल मालाओं के साथ जोशीला स्वागत किया जा रहा है । आभार रैली के पहले दिन 3 मार्च को जनपद क्षेत्र के ग्राम अवराई ,बरबसपुर , खैरा ( ब ) तथा बल्दाकछार में रैली निकाली गई । आभार रैली के बीच में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए राम चरण यादव अपने क्षेत्र के मतदाताओं से यह कहने से नहीं चुकते कि आप लोगों ने मुझे जनपद सदस्य बनाया तो जनपद पंचायत सदस्यों ने मुझे जनपद उपाध्यक्ष के पद पर आसीन किया है । मुझे जनपद उपाध्यक्ष बनाने में जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के आम मतदाताओं , मेरे शुभचिंतकों का विशेष योगदान है । क्षेत्र के लोगों ने जिस उम्मीद एवं आकांक्षाओं के साथ मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है ,उन सभी उम्मीदों एवं आकांक्षाओं को पूरा करने हर सम्भव प्रयास करूंगा ।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें