पुलिस को देखकर वाहन की गति को कर दिया तेज़, पीछा करते हुए पुल... - CG Sandesh

पुलिस को देखकर वाहन की गति को कर दिया तेज़, पीछा करते हुए पुलिस ने 18 पेटी शराब के साथ 2 को किया गिरफ्तार, एक अँधेरे का फायदा उठाकर फरार.

सोमवार 2 मार्च की रात कार में तीन व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब परिवहन कर खल्लारी से महासमुंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर राजिम मोड़ से गायत्री मंदिर एन.एच.353 के पास पकड़ा गया. जिसमे से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार रात्रि करीबन 1.30 बजे पुलिस मुखबीर की सुचना पर राजिम मोड़ जाकर घेराबंदी किया और खल्लारी की ओर से बहुत तेज गति से आ रही वाहन को रोकने का प्रयास किया. जिसका वाहन चालक वाहन न रोककर बहुत तेज गति से भागने लगा जिसे पीछा कर घेराबंदी कर पुलिस ने गायत्री मंदिर एन.एच.353 के पास रोका.  

पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार तीन ब्यक्ति वाहन छोड़कर भागने लगे जिनमे से दो ब्यक्ति राहुल सिकरवार पिता स्वरामस्वरूप सिकरवार उम्र 35 साल निवासी भिलाई, रंजित सिंह उर्फ राजू पिता स्व. प्यारा सिह उम्र 34 साल निवासी खुर्सीपार भिलाई को पकड़ने में सफलता मिला. वहीं एक आरोपी टिकेश्वर उर्फ गोलू साहू निवासी जामुल रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.

पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से मध्यप्रदेश निर्मित 18 पेटी कुल 891 पाव अंग्रेजी गोवा शराब जुमला 160.38 लीटर कीमती 80,190 रूपये,  नगदी रकम 10,3200 रूपये, पुरानी ईस्तमाली स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG.04 KR 0939 कीमती चार लाख रूपय तथा आरोपी राहुल सिकरवार के कब्जे से एक नग बटन वाला धारदार चाकू जप्त किया गया है.

आरोपीगणों ने पुछताछ पर बताये की उक्त अंग्रेजी शराब बालाघाट मध्यप्रदेश से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचा जाता है. और करीब 30 पेटी शराब को सिनोधा जंगल पटेवा थाना क्षेत्र में हितेश साहू निवासी कोमा थाना खल्लारी के पास उतारना बताया गया. जिसकी सूचना पटेवा पुलिस को दी.


अन्य सम्बंधित खबरें