विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत  प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को - CG Sandesh

विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत  प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को

समाचार 4 मार्च 2020/आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग द्वारा संचालित विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा 7 मार्च को आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए जिला स्तर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालौदाबाजार को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। परीक्षा दोपहर 12 बजें से 2 बजें के मध्य में आयोजित होंगा।समस्त आवेदक छात्र एवं उनके पालक परीक्षा केंद्र में आधे घंटे पहले पहुचे ताकि छात्रों को किसी भी प्रकार समस्या न हो। साथ ही साथ सभी आवेदक छात्र अपना फोटो युक्त कोई एक पहचान पत्र अनिवार्य रूप से रखें। यह प्रवेश परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 6 वीं  में प्रवेश हेतु आयोजित किया जा रहा है।


अन्य सम्बंधित खबरें