पैसा नहीं देने पर फावडा से किया दादी पर वार, इलाज के दौरन मौत
सरायपाली ग्राम मोखा पुटका में नाती ने अपनी ही दादी को वृद्धा पेंशन का पैसा नहीं देने पर आवेश में आकर फावडा से अपने दादी पर वार किया जिसकी ईलाज के दौरान मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है. टेकलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को करीबन 12:00 बजे दिन को गांव का जगत चौधरी ने उसे आकर बताया कि तुम्हारी बडी मां कार्तिक मोती को उसका नाती भोजकुमार फावड़ा से मार दिया है, सूचना पर तुरन्त घर जाकर जब उसने देखा तो उसकी बडी मां घर के अंदर परछी में घायल अवस्था में पड़ी थी. जिसके कंधे एवं पैर में काफी चोट थी. सांस चल रही थी. जिसे डायल 112 के माध्यम से शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.
बताया गया कि मृतिका कार्तिक मोती पति चमरा उम्र 70 वर्ष की जो वृद्धा पेंशन का पैसा लेकर आयी थी, जिसे भोजकुमार मांग रहा था नहीं देने पर जान से मारने की नियत से फावडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया. जिसका ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 302 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.