सुवरमाल में 12 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

सुवरमाल में 12 पाऊच जेब्रा छाप महुआ शराब जप्त.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम सुवरमाल में 12 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य निर्मित महुआ शराब जप्त कर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर ग्राम सुवरमाल भटगांव जाने की पक्की रोड़ किनारे एक ब्यक्ति अवैध शराब बिक्री करते मिला. जहाँ शराब खरीदने व पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गया. एवं शराब बिक्री करने वाले ब्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम भीखम निराला पिता संतराम निराला उम्र 33 वर्ष ग्राम सुवरमाल थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से केरी बैग में 12 पाऊच जेब्रा छाप उड़ीसा राज्य से निर्मित महुआ शराब कीमत 600 रूपये एवं नगदी 100 रूपये बिक्री रकम को जप्त कर शीलबंद कर दिया गया है. मामले में आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें