अज्ञात ट्रेक्टर ने मोटर सायकल को मारी ठोकर, मामला दर्ज
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम
कसेकेरा आडिया टावर के पास अज्ञात ट्रेक्टर चालक द्वारा मोटर सायकल को ठोकर मारकर
एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज किया गया है. ओमप्रकाश चन्द्राकर ने पुलिस को बताया
कि 21 फरवरी को वह अपने मोटर सायकल से अपने ग्राम भलेसर से महोदवा मंदिर चकचकी
आशिष चन्द्राकर के साथ आया था, वहां से घर ग्राम भलेसर जाने के लिये अपने मोटर
सायकल से वापस जा रहे था, तभी शाम 07:15 बजे ग्राम कसेकेरा आडिया टावर के पास उसी समय किसी
अज्ञात चालक द्वारा ट्रेक्टर को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर के
ट्राली से मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे मोटरसायकल में सवार
दोनों को चोट आई जिन्हें 112 वाहन के मदद से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाया
गया. वहां से रायपुर रिफर किया गया. मामले में पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रेक्टर
चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279 एवं 337 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.