पैदल जा रहे व्यक्ति से 17 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त - CG Sandesh

पैदल जा रहे व्यक्ति से 17 पौवा अंग्रेजी शराब जप्त

तुमगांव पुलिस ने महानदी गंधेश्वर मंदिर की ओर पैदल जा रहा व्यक्ति से 17 नग पौवा अंग्रेजी शराब जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि 03 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर अवैध रूप से शराब रखा महानदी गंधेश्वर मंदिर की ओर पैदल जा रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम गंधेश्वर मंदिर के पास महानदी किनारे ग्राम सिरपुर में एक व्यक्ति को एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के साथ घेराबंदी कर पकडा. जिसका नाम नाम हटठेराम धीवर पिता जगतराम धीवर उम्र 58 साल ग्राम चिखली थाना आरंग जिला रायपुर(छ.ग.) का रहने वाला बताया गया है.  

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला सफेद रंग के अंदर 17 नग पौवा सी.जी.फाईन विस्की अंग्रेजी शराब कीमत 1360 रूपये का रखा मिला, जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें