ट्रेक्टर की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत - CG Sandesh

ट्रेक्टर की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोली रोड़ के पास बिना नंबर लाल रंग ट्रेक्टर आयशर के ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.  पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को मृतक सनत कुमार पाण्डेय पिता त्रिभूवन पाण्डेय उम्र 25 साल को अछोली कि ओर से आ रही बिना नंबर लाल रंग ट्रेक्टर आयसर के चालक द्वारा अपने ट्रेक्टर को तेज रफतार लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटरसायकल के चालक सनत कुमार पाण्डेय ऊर्फ राधेश्याम पाण्डेय की मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे घटना स्थल पर ही सनत कुमार पाण्डेय ऊर्फ राधेश्याम पाण्डेय कि मृत्यु हो गई, एवं साथी रमाकांत के शरीर में अंदरूनी चोटे आई है. पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच पर दोषी वाहन बिना नंबर लाल रंग ट्रेक्टर आयसर के चालक पर  धारा 304(A), 337 एवं 279 आईपीसी का अपराध घटित करना पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें