जोरातराई रोड किनारे एक व्यक्ति से 21 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त
खल्लारी पुलिस ने ग्राम
जोरातराई रोड किनारे एक व्यक्ति से 21 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज
किया है. पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को मुखबीर के जरिये मोबाईल से सूचना मिला की
ग्राम जोरातराई रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री वास्ते रखा है. जिसपर
पुलिस ग्राम जोरातराई रोड किनारे दबिश देकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को एक सफेद रंग
के प्लास्टिक थैला के साथ पकडा. जिसका नाम आनंद राम सिन्हा पिता स्व0 बृजलाल
सिन्हा, उम्र 33 साल, जोरातराई थाना खल्लारी का रहने वाला बताया गया है. जिसके कब्जे से पुलिस ने एक सफेद रंग के
प्लास्टिक थैला के अंदर 21 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1260/- रूपये का शराब को
जप्त कर 34(A) आबकारी एक्ट के तहत
कार्यवाही किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें