गैंगरेप कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर लूटते रहे आबरू. - CG Sandesh

गैंगरेप कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर लूटते रहे आबरू.

महासमुंद  जिले में कलेक्ट्रेट की महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है.  महिला कर्मचारी ने एक पुलिस आरक्षक सहित दो शासकीय कर्मी, और एक अन्य व्यक्ति पर गैंगरेप का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार साल 2019  ये चारों महिला के घर उसका हाल चाल जानने के लिए गए और उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया, आरोपियों ने इस अनाचार का विडियो भी बनाया और उसके बाद लगातार धमकी देकर आरोपी महिला से दुष्कर्म कर रहे थे.

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपियों के दबाव से वह इतना परेशान हो गई है कि उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं है.  वहीं मामले की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जाँच में जुट गई है.


अन्य सम्बंधित खबरें