जिला स्तरीय जैविक खेती मेला 8 मार्च को - CG Sandesh

जिला स्तरीय जैविक खेती मेला 8 मार्च को

बलौदाबाजार, 5 मार्च 2020/कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग जिला बलौदाबाजार भाटापारा द्वारा जैविक खेती मिशन (श्रज्ञड) एवं परंपरागत कृषि विकास योजना (च्ज्ञटल्) अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय जैविक खेती मेला का आयोजन दिनांक 8 मार्च को ग्राम खैरा (क), विकासखण्ड कसडोल में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि सुश्री शकुंतला साहू विधायक, कसडोल होंगी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। जैविक कृषि मेला का आयोजन कृषकों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता लाने एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा जैविक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होने एवं परम्परागत एवं जैविक खेती के तरीकों का जीवंत प्रदर्शन के साथ-साथ कृषक संगोष्ठी एवं कृषक वैज्ञानिक परिचर्चा का भी आयोजन मेला स्थल पर किया जावेगा। जिसमें अधिक से अधिक कृषक उपस्थित होकर जिले में संचालित जैविक खेती की विभिन्न गतिविधियों के अतिरिक्त कृषि, पशुपालन उद्यानिकी एवं मछलीपालन विभागों में संचालित योजनाओं की भी जानकारी प्राप्त कर सकेगें। जैविक खेती मेला में सभी किसानांे को भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें