लोन चुकाने के लिये दिए पैसा को वापस मांगने पर मारपीट
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में लोन चुकाने
के लिये दिए पैसा को वापस मांगने पर मारपीट, गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी
गई जिसपर मामला दर्ज करया गया है. मनोज कुमार सिन्हा ने पुलिस को बताया कि स्पंदना
माइक्रो फाइनेंस पिथौरा से उसने लोन लिया था, जिसका लोन चुकाने के लिये 1300 रूपये
गांव के चैतराम घसिया पिता करम लाल घसिया के पास छोड़ा था. जिसके बाद मनोज लोन
पटाने के लिये 5 मार्च के सुबह 08:30 बजे अपने 1300 रूपये को मांगने के लिये
चैतराम घसिया के पास गया तो कौन सा पैसा ? कैसा पैसा कहकर गाली गलौच कर हाथ मुक्का
से व हांथ में टंगली से मारकर चोंट पहुंचाया. और जाते जाते जान से मारने की धमकी
देकर चला गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 506, 294 एवं 323
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें