स्कुटी से 50 पौवा अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार  - CG Sandesh

स्कुटी से 50 पौवा अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने लभरा खुर्द पतेरापाली मार्ग गोयल राईस मील के पास 50 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब व परिवहन वाहन जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 5 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक सफेद रंग के जुपीटर स्कुटी में दो व्यक्ति शराब लेकर पतेरापाली मार्ग से लभरा खुर्द की ओर जाने वाले है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस लभरा खुर्द पतेरापाली मार्ग गोयल राईस मील के पास पहुंचकर नाकाबंदी कर स्कूटी शराब का आने का प्रतिक्षा किया.

जहाँ कुछ समय में एक सफेद स्कूटी में दो व्यक्ति आये जिसमे एक व्यक्ति पीछे में शराब पकड कर बैठा था, जिन्हें  स्कूटी क्रमांक CG 04 ME 3359 से रोकने पर स्कूटी चालक ने अपना नाम संजय पात्रा पिता काशी पात्रा 29 साल निवासी सुभाष नगर महासमुंद का रहने वाला एवं पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम किरण साहू पिता गोकुल साहू 39 साल निवासी जिवतरा महासमुंद का रहने वाला बताया.

बताया गया कि दोनेां ने शराब को बिक्री हेतु जिवतरा ले जा रहे थे. जिन्हें पुलिस ने रोककर आरोपीगण किरण साहू, संजय पात्रा के कब्जे से एक सफेद कपडा थैली में रखे 50 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब कीमत 4000 रूपये एक सफेद रंग की जुपिटर स्कूटी कीमती 15000 रूपये कुल 19000/- रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें