अफवाहों से बचें,सतर्कता ही कोरोना वायरस का बचाव
बलौदाबाजार 6 मार्च 2020/कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया मीडिया में प्रचारित अनावश्यक वायरल सँदेश के प्रति कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने गहरी चिंता जाहिर किए।इस सिलसिले में शासन से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार कलेक्टोरेट में आज कई विभागों के जिला प्रमुखों के साथ मीटिंग किया गया। जिनमें स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,औद्योगिक सुरक्षा, महिला बाल विकास, स्कूल शिक्षा विभाग, एवं खाद्य एवं औषधि प्रशास विभाग उपस्थित रहे। इन सभी को कोरोना वायरस के संबंध में अपने अपने विभागीय स्तर पर रोकथाम एवं आम जनता को इससे बचने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा मुहैया कराने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। विदेशी पर्यटकों के चलते देश मे बढ़ते हुए कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की सँख्या में वृद्धि हुई है। कलेक्टर ने आज कहा कि जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में वेंटिलेटर व्यवस्था के साथ दो कक्ष आरक्षित करने कहा है।
उनके साथ ही संभावित मरीजो के संपर्क मे आने वाले व्यक्तियों के लिए अलग से आइसोलेशन करने हेतु 10 बिस्तर वाले वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश सिविल सर्जन को दिये गये। उन्होंने कहा कि हमारे यहाँ बहुत से ट्रक ड्राइवर अन्य राज्यों से आते जाते है जो सीमेंट का परिवहन करतें है। ऐसे में उन लोगों पर भी सतत निगरानी की आवश्यकता हैं। ताकि किसी प्रकार कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजो से यहां संक्रमण ना फैले। इसके लिए उन्होंने जिले में स्थापित सीमेंट फेक्ट्रियों में संचालित हॉस्पिटल के साथ ही शहर के निजी चिकित्सालयों में एक कक्ष आइसोलेशन हेतु चिन्हांकित करने हेतु अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बलौदाबाजार बस स्टेण्ड एवं भाटापारा के बस स्टैण्ड,रेल्वे स्टेशन में कोरोना वायरस के रोकथाम से सम्बंधित प्रचार-प्रसार पोस्टर तथा संपर्क की जानकारी हेतु होर्डिंग लगाया जाने के निर्देश दिये गये।
कलेक्टर ने जिला वासियों से अपील किया हैं कोई भी व्यक्ति अभी विदेश यात्रा करनें से बचें। साथ ही जहां ज्यादा विदेशी सैलानी आते हैं वहां भी अभी कुछ समय यात्रा करनें से बचें। इसके साथ यदि कोई कोरोना प्रभावित देशो की यात्रा किये हो या मरीजों के संपर्क में आते है तो तत्काल जिला चिकित्सालय अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सूचित किया जावें। सभी ग्राम सचिवों को सख्त हिदायत दिया गया कि वह पलायन पंजी का अनिवार्य रूप से संधारण करें। कोई व्यक्ति बाहर राज्य से गाँवो में वापस आता है और उनका तबियत खराब हैं तो तत्काल मितानिन के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क करनें कहा है।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने कहा व्यक्तिगत बचाव हेतु खांसते छिकते समय लगभग 3 फीट की दूरी बनाये रखें तथा रूमाल या टीसू पेपर का उपयोग किया जावें। इसके साथ ही बिना हांथ धोये अपने चेहरे अथवा नाक मुँह को छुने से बचा जाये। अनावश्यक डरने की कोई बात नही हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी एवं शंका के समाधान हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. खेमराज सोनवानी (मो.न.- 9827872102) एवं जिला सर्विलेंस अधिकारी (आई.डी.एस.पी.) डाॅ. राकेश कुमार(मो.न.-9926150535) एवं सिविल सर्जन डाॅ. अभय सिंह परिहार (मो.न.- 9425202648) से सम्पर्क कर सकतें है।
इसके साथ सीएचएमओ ने बताया कि श्वसन तंत्र से संबंधित लक्षण जैसे - सर्दी, खासी एवं तेज बुखार एवं मरीज जिनका चीन के वुहान प्रांत से यात्रा की पुष्टि हो। कोरोना वायरस से संक्रमित पीड़ित व्यक्ति के सम्पर्क में रहने के बाद उक्त लक्षणों से प्रभावित को संदिग्ध की तरह देखा जावें। तो वह तत्काल जिला चिकित्सालय आवे। यहाँ उनका प्रशिक्षित एम.एल.टी.के द्वारा सेम्पल लेकर एन.आई.वी.पुणे से जांच उपरांत पुष्टि होने पर मेडीकल कालेज रायपुर एवं एम्स रायपुर में इलाज हेतु रिफर किया जावेंगा।जिला में किसी भी प्रकार आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिये रेपिड रिस्पांस टीम आर.आर.टी. का गठन भी किया जा चुका है। अंत मे कहा की होली आने वाला हैं लोग रंग गुलाल का प्रयोग करतें हैं जिससे एलर्जी से सर्दी हो जाती है अतः सामान्य सर्दी खांसी को कोरोना ना समझें।