महिला के साथ गैंगरेप करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फ़रार
महासमुंद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप का जुर्म दर्ज किया गया है. मामले में 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक आरोपी फ़रार बताया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार महिला को उसके पति की मृत्यु के बाद कलेक्ट्रेट के एक विभाग में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी. कार्यरत महिलाकर्मी से चार लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया. महिला ने पुलिस को बताया है कि अक्टूबर 2019 में पहली बार सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. इनमें जयनारायण भोई सरकारी कर्मचारी, पुलिस जवान शशांक शर्मा, शिक्षक केपी पटेल और रज्जो भारती संलिप्त थे.
महिला विधवा महिला कर्मचारी को धमका कर चार लोगों ने कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. चार आरोपियों में तीन सरकारी कर्मचारी हैं. इनमें एक पुलिसकर्मी भी है. महिला ने यह भी बताय कि आरोपियों की नजर उसकी बेटी पर भी थी.
आरोपियों ने महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी देने के साथ ही बेटी को उठा ले जाने की धमकी दी. जिसके बाद महिला ने गुरुवार रात कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
महिला ने शिकायत में बताया है कि घटना की रात महिला के दोनों बच्चे मामा के घर रायपुर गए थे. जब आरोपियों में महिला के अकेलेपन का फायदा उठाया और महिला से दुष्कर्म कर विडियो बनाया, इसके बाद आरोपी महिला को वीडियो दिखाकर उसे वायरल करने, जान से मारने की धमकी दिए और उसे कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया.