ग्राम पंचायत सेल के पंचायत सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक पर अपराध ... - CG Sandesh

ग्राम पंचायत सेल के पंचायत सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक पर अपराध कायम।

विकासखण्ड कसडोल के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेल मे महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत भारी भ्रष्टाचार मामले मे शिकायत पर सम्पादित कार्यो का राज्य स्तर पर गठित जांच दल द्वारा वर्ष 2012.13 से 2015.16 तक सम्पादित कार्यो मे विभिन्न प्रकार की अनियमितता पाया गया है, तथा क्रियान्वयन एजेंसी के सरपंच श्री प्रहलाद जायसवाल सचिव श्री मूलचंद जायसवाल एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री शंकर लाल वर्मा के द्वारा कुटरचित मास्टर रोल तैयार कर शासन की राशि 5726884 अक्षरी सन्तावन लाख छब्बीस हजार आठ सौ चैरासी का अनियमितता किया गया है । तत्सबंध मे संदर्भित पत्र 02 के तहत पूर्व सरपंच प्रहलाद जायसवाल पूर्व सचिव मूलचंद जायसवाल एवं पूर्व ग्राम रोजगार सहायक शंकर लाल वर्मा के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतू थाना कसडोल को निर्देशित किया गया । जिस पर थाना कसडोल द्वारा सरपंच प्रहलाद जायसवाल पूर्व सचिव मूलचंद जायसवाल एवं पूर्व ग्राम रोजगार सहायक शंकर वर्मा दिनांक 06-03-2020 को धारा 34,420 कायम किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें