पुर्व विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच
महासमुंद थाना अंतर्गत नीलकंठ चौक पुराना रावण भाठा में पुर्व
विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी मिलने पर मामला दर्ज कराया
गया है. तुला राम ठाकुर ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को करीब 09.00 बजे सूर्य प्रताप राजपूत एवं गोलू सब्जी
वाला उसके घर के पास आयें और सूर्य प्रताप राजपूत ने उसे पूर्व विवाद झगडा, रिपोर्ट को लेकर आवाज
देकर घर से बाहर निकल बोला, जिसपर
शिकायतकर्ता तुलाराम अपने घर से बाहर निकला तो उसे सूर्य प्रताप राजपूत गाली देने
लगा, और शाला गोलू के खिलाफ रिपोर्ट कराया था कहकर विवाद
करने लगा. जिसपर शिकायतकर्ता ने गाली गलौज
करने से मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुये, गाली गलौज करते हाथ मुक्का से मारपीट करने
लगा, एवं गोलू भी गंदी गंदी गाली देने लगा. गाली गलौच की आवाज सुन कर जब शिकायतकर्ता
पत्नी प्रमीला ठाकुर बीच बचाव करने लगी तो उसकी पत्नी को भी अश्लील गालियां देकर झुमा झटकी
करने लगा. मामले में पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294, 323, 34 एवं 506 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.