महलपारा में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त
पिथौरा पुलिस ने वार्ड नं 09 महलपारा में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज
किया है. पुलिस ने बताया कि 6 मार्च को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि एक व्यक्ति
वार्ड नं 09 महलपारा
पिथौरा में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री कर रहा है, मुखबीर की सूचना पर
पुलिस की टीम वार्ड नं 09 महलपारा
पिथौरा जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा. जिसका नाम टीकाराम यादव पिता स्व तेजराम
यादव, उम्र 33 वर्ष, निवासी
वार्ड नं 09 महलपारा
पिथौरा का बताया गया है. पुलिस में बताया
कि आरोपी के घर बाडी से पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में 18 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत 1080 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी के
विरुद्ध अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया
गया है.
अन्य सम्बंधित खबरें