शादी कार्यक्रम से वापस लौटते समय सड़क दुर्घटना में मोटर सायकल चालक की मौत
कल 6 मार्च को बसना थाना अंतर्गत ग्राम साल्हेझरिया के
पास शादी कार्यक्रम से वापस लौटते समय मोटर सायकल चालक की मौत हो जाने पर मामला
दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार तरूण यादव कल 6 मार्च को सुबह 10 बजे अपने मोटर सायकल क्रं0 सीजी 06 जीके 5471 सुपर स्प्लेंडर से झारबंद उडिसा अपने
रिश्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम मे गया था, शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस
घर अरेकेल आ रहा था कि करीब 06.30 बजे शाम को
फुलवारी मोड से पहले ग्राम साल्हेझरिया के पास पक्की रोड में अपने मोटर सायकल को
तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे उसके चेहरे
में चोंट लगने से घटना स्थल में ही मृत्यु हो गया. जिसपर पुलिस ने आरोपी मोटर
सायकल चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) आईपीसी पंजीबद्ध
कर विवेचना में लिया.
अन्य सम्बंधित खबरें